Rampur Kasiha

आपको और आपके परिवार वालों को होली की हार्दिक शुभकामनायें |

इस बार होली को लेकर सभी कन्फ्यूज हैं कि आखिर होली है किस दिन। दरअसल, होली की छुट्टी 24 मार्च को है और लोग 23 मार्च को होली खेलने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि आखिर होली किस दिन खेली जाए ?

क्या कहता है पंचांग ?


पंचांग में होली खेलने की तारीख 24 मार्च है और यही तारीख सरकारी कैलेंडर में भी है। इसीलिए सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में होली की छुट्टी 24 मार्च को है। प्रशासन की शराबबंदी भी 24 मार्च को ही है। धर्माचार्यों के अनुसार, 22 और 23 मार्च की रात 2.30 बजे से पूर्णिमा तिथि लगेगी। इसके बाद ही होलिका दहन शुभ है। इसीलिए 23 मार्च को होलिका दहन होगा और होली खेली जाएगी।


घर नहीं जा पा रहे लोग


होली की छुट्टी 24 मार्च को होने के कारण सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में काम करने वाले उन लोगों का घर जाना मुश्किल हो गया है, जो अपने गाँव को छोड़कर बाहर पढायी कर रहे हैं। इलाहाबाद  में एक B.Tech कर रहे यशस्वी सिंह ने कहा की वो हर बार  होली अपने घर पर ही मनाते हैं। इस बार छुट्टी 24 को होने के कारण वो होली पर घर नहीं जा पाएंगे, क्योंकि उनके यहां होली 23 को खेली जाएगी। ऐसा ही कुछ शिवम सिंह (मोनू) का भी कहना है जो एक छात्र हैं। उनके कॉलेज में भी 24 से छुट्टियां शुरू हैं और उनके घर में 23 को होली खेली जाएगी।


237 साल बाद आया ऐसा योग


22 मार्च मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर चतुर्दशी तिथि रहेगी। 22 और 23 मार्च की रात 2.30 बजे से पूर्णिमा तिथि लगेगी। हिन्दू पंचांग के हिसाब से ऐसा योग 237 साल बाद आया है। 24 मार्च से लेकर 27 मार्च तक सभी बैंक बंद रहेंगे। होली केबाद 25 को गुड फ्राइडे है और 26 को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है। इसके बाद 27 मार्च को रविवार है, इसलिए इस दिन भी आधिकारिक छुट्टी है।
 
Top