Rampur Kasiha

1. 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय सेना (Indian Army) की स्थापना की
थी|

2. Indian Army के पूरे देश में करीब 53 कैंटोनमेंट और 9 आर्मी बेस है |

3. सियाचीन ग्लेसियर(Siachen Glacier) दुनिया का सबसे उंचा युद्ध का मैदान है, वहाँ पर भी भारतीय सेना हमेशा तैनात रहती है। इसकी उंचाई समुद्र तल से 5000 मीटर ऊपर है |

4. भारत केपास दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना (Biggest Indian land army) है। यही वजह है कि दुनिया के देश भारतीय सेना का लोहा मानते हैं।

5. भारतीय मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज भारत में सबसे बड़ी निर्माता कंपनियों में शामिल है।

6. Good news related to Indian army -दुनिया में सिर्फ तीन देशों के पास घुड़सवार सेना है, आपको जानकर ख़ुशी होगी कि भारत के पास बहुत बड़ी घुड़सवार सेना है।

7. असम रायफल्स भारत की सबसे पुरानी
पैरामिलट्री फोर्स है जिसकी स्थापना 1835 में की गयी थी।

8. युनाइटेड नेशंस के शांति अभियान के तहत, भारत दुनिया की शांति के लिए सबसे आगे बढ़कर प्रयास करता है।

9. दुनिया के सबसे ऊँचे बेली ब्रिज का निर्माण भारतीय सेना ने ही किया था जो लद्दाख में द्रास और सुरु नदी के बीच स्थित है।

10. जंगलों में लड़ने के मामले में भारतीय सेना दुनिया की सबसे बेहतरीन सेना है। भारत की इस अदभुत क्षमता को जानने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और रूस जैसे देश अक्सर यहाँ का दौरा करते रहते हैं।

11. 1970 और 1990 में भारत ने परमाणु परिक्षण (Nuclear test) किया था, इस परिक्षण के बारे में दुनिया की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया एजेंसी सी.आई.ए.(C.I.A.) को भी
नहीं पता चला था और यह सी.आई.ए की अब तक की सबसे बड़ी असफलता मानी जाती है।

12. भारत और पाकिस्तान के बीच हुई “लोंगेवाला की लड़ाई” में सिर्फ दो भारतीय सेना के जवान ही शहीद हुए थे। इस लड़ाई पर ही मशहूर Bollywood Film “बॉर्डर” बनी है।

13. 2013 में भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन राहत अब तक का सबसे बड़ा लोगों को बचाने वाला मिशन था। 17 जून 2013 को 20,000 लोगों को बाढ़ से सुरक्षित निकाल लिया गया था। ये अपने-आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड था|


 
Top